
देश की राजनीति में एक बड़ा सवाल लगातार गूंज रहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश का अगला नेता कौन होगा,मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और उनकी छवि एक मजबूत,निर्णायक और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली नेता की है। लेकिन भविष्य की राजनीति में मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर किसे जनता सबसे ज्यादा उपयुक्त मानती है,इसका अंदाजा हाल ही में हुए एक सर्वे से लगाया जा सकता है।
योगी आदित्यनाथ सबसे आगे
हाल ही में UPUK सर्वे में जनता से पूछा गया कि मोदी के बाद अगला प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए। इसके नतीजे चौंकाने वाले रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे ज़्यादा समर्थन मिला। करीब 84% लोगों ने योगी को पीएम पद का सबसे मजबूत चेहरा माना।
उनकी छवि एक सख्त प्रशासक और हिंदुत्व की मज़बूत पहचान रखने वाले नेता की है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि वे मोदी के बाद उस राजनीतिक खालीपन को भर सकते हैं।
अमित शाह पर भरोसा
देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी इस दौड़ में जनता का अच्छा समर्थन हासिल हुआ। 12% लोगों ने उन्हें मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माना। पार्टी संगठन पर उनकी मज़बूत पकड़, रणनीतिक कौशल और मोदी के साथ उनकी लंबे समय से बनी राजनीतिक जोड़ी लोगों में विश्वास जगाती है।
नितिन गडकरी तीसरे स्थान पर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 4% लोगों ने विकल्प के रूप में चुना। उनकी छवि बेदाग और कामकाज के लिए जानी जाती है। सड़क, परिवहन और बुनियादी ढांचे को लेकर उनके प्रयासों ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बनाया है। लेकिन प्रधानमंत्री की दौड़ में वे योगी और शाह से पीछे दिखे।
जनता की पसंद का संकेत
सर्वे यह संकेत देता है कि मोदी के बाद भी भारतीय राजनीति में भाजपा के भीतर मजबूत नेतृत्व विकल्प मौजूद हैं। खासकर योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता साबित करती है कि उन्हें जनता मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में देखती है। हालांकि, राजनीति में समीकरण कब बदल जाएं, ये कहना मुश्किल है। लेकिन इतना साफ है कि आने वाले चुनावों में इन चेहरों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।